झारखंड पर केंद्र की निगाहें, पाई पाई भ्रष्टाचार के पैसे लौट आएंगे, पीएम।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची : झारखंड की राजनीति विगत वर्षों से मौसम की तरह राजनीतिक हवाएं बदल रही है। वही भ्रष्टाचार भी, झारखंड मे भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चरम पर है ,और नीति नए-नए भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं । एक तरफ जहां अवैध खनन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई और समन से पूरे राज्य की राजनीति हालात उथल पुथल रह रहे है। वही ईडी सीबीआई की कार्रवाई से पूरे राज्य की राजनीति एवं प्रशासनिक गलियारों में दहशत कायम है। मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर सीबीआई की रेड तो, वही दूसरी ओर कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर ईडी की रेड और नोटों की गिनती। उधर धनबाद जेल में शूटर अमन की दिनदहाड़े हत्या सहित राज्य की गिरती विधि व्यवस्था एवं राजनीतिक बदलते हालात पर केंद्र की निगाहे बनी हुई है।

राज्य के राजनीतिक सरगर्मी ईडी सीबीआई और भ्रष्टाचार को लेकर काफी तेजी से बदल रही है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर मिले भ्रष्टाचार के रुपए गिनने वाली मशीन भी रुपए गिनते गिनते जवाब देने लगती है और गर्म होने लग रही है । झारखंड में तो भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बता दिया है कि भ्रष्टाचार के पाई पाई पैसे लौट आएंगे । कांग्रेस सांसद धीरज साहू यहां मिले रुपए ने साबित कर दिया है की झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य के राजनीतिक हालात और भ्रष्टाचार पल पल बदल रहे । सफेदपोश और वरीय पदाधिकारी जेल में बंद हो रहे है। राज्य की राजनीति सरगर्मी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर से तेज हो गई है। जिस पर राज्य के विपक्षी दल और केंद्र बारीकी से झारखंड की राजनीतिक हालात और भ्रष्टाचार पर निगाहें रख रही है। झारखंड के राजनीतिक हालात और भ्रष्टाचार की खुलते पोल क्या राज के समीकरण बदल देंगे!? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जिस पर केंद्र की पैनी निगाहें बनी हुई है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours