जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों का बोलबाला सर चढ़कर बोल रहा है। रविवार की रात अपराधियों ने जहां मानगो थाना क्षेत्र में एक हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाले रमेश कांवटिया के घर में रात करीब 8:00 बजे अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है, कि घर मे रह रहे बुजुर्गों को डकैतों ने अपने कब्जे में ले लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

बुजुर्ग दंपति अंकिता के अनुसार रात में पार्सल देने के बहाने कुछ अपराधी घर में प्रवेश कर गए।जिसके बाद दोनों बुजुर्गों के हाथ पैर मुंह और आंख में पट्टी बांध दिए और चिल्लाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए अंकिता के पहने हुए गहने और अलमारी में रखे हुए सारे जेवरात लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग ने बताया कि, जब वे लोग जाने लगे तब पता चला कि अपराधी 5 की संख्या में थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूरे घटना क्रम की जांच में जुट गई है।



