जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के समीप सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है की मानगों से बाइक पर सवार हो कर दो व्यक्ति बिष्टुपुर की ओर आ रहे थे,इसी बीच सामने से जा रही हाईवा को ओवर टेकन करने के दौरान सामने डिवाइडर को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक के डिवाइडर से टकराने से दोनों सड़क पर गिर के गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची साकची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने जांच करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिचित जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे जिनके द्वारा दोनों की पहचान सुखदेव प्रसाद और रोहित किरण के रूप में की गई हैं। दोनों सोनारी के ही रहने वाले हैं। इधर पुलिस दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।




