सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में हुई युवती की हत्या मामले में मृतक युवती की पहचान हो गई है. युवती आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह की रहनेवाली बताई जा रही है . इस पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गंभीरता से लेते हुए एसआईटी टीम गठित कर दी है । जिसको लेकर एसआईटी टीम द्वारा लगातार छापामारी कर कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। एसआईटी टीम को कुल्लू मिले हुए हैं ,और लगातार टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सरायकेला थाना अंतर्गत राजनगर मार्ग पर राधास्वामी सत्संग के पीछे खरकई नदी से सटे जंगलों में बीते बुधवार की रात एक युवती की हत्या हुई थी।

युवती की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के समीप मीरूडीह गांव की रहने वाली थी. उम्र करीब 18 वर्ष था. मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे युवती अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से मोबाइल लेकर निकली थी. तभी से युवती का कोई अता पता नहीं था. युवती का मोबाइल भी बुधवार से स्वीच्ड ऑफ मोड में बता रहा था । सरायकेला पुलिस घटना के बाद से ही युवती की पहचान और अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।




