जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने तीन युवकों को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर सिटी एसपी कुमार शिभाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बीते दिन 1 दिसंबर को जुगसलाई थाना क्षेत्र के मुखिया ऑफिस नया बस्ती के रहने वाले संतोष कुमार रजक ने स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज कराया था जिसके अनुसंधान के लिए एक टीम गठित की गई थी इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जुगसलाई बाटा चौक के समीप तीन युवक स्कूटी से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जिसमें तीनों ने वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की इसके बाद उनके निशानदेही पर तीन स्कूटी और दो हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की सीटीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार एक युवक पर पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है गिरफ्तार अपराधियों में जुगसलाई के रहने वाले गौरव कुमार साहू,हरिकांत साहू और बागबेड़ा के रहने वाले मोहित लाल है जिनसे यह भी प्रयास किया जा रहा है कि उनके साथ कितने सदस्य हैं और चोरी के वाहनों को बेचने के फिराक में थे बहरहाल गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक विरासत में भेज दिया गया है।




