जमशेदपुर : 22 अप्रैल को जमशेदपुर के घाघीडीह जेल के मुख्य गेट के समीप फायरिंग की घटना का उद्वेदन करते हुए जिला पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटीएसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना टकलू हत्याकांड में बंद अभिजीत मंडल उर्फ कांडी के द्वारा रचा गया था।

कांडी ने पूछताछ में बताया कि जेल के अंदर अन्य अपराधियों के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था जिसे लेकर उसने फायरिंग की घटना की साजिश रची ताकि परेशान करने वाले अपराधी उससे भयभीत हो जाए, इसे लेकर कांडी ने मुलाकात करने आए अविनाश को जेल के बाहर फायरिंग कर उसका नाम का पर्ची फेंकने को कहा गया। जिसके बाद अविनाश ने गणेश कर्मकार के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने पिस्टल उपलब्ध कराने वाले राजू मौर्य और रेकी करने वाले सौरभ सिंह उर्फ तोड़े को भी गिरफ्तार किया है।सीटीएसपी ने बताया कि राजू मौर्य पर कदमा थाना क्षेत्र में आर्म्स और चोरी का मामला दर्ज है, वहीं सौरव सिंह पर सीतारामडेरा थाना में दो मामले दर्ज हैं। बहरहाल अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में दिया गया, वहीं कांडी को एक बार फिर रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।




