रांची: Giridih. गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव से हृदयविदारक घटना सामने आयी है. जहां एक ही घर से चार शव मिलने के बाद क्षेत्र में कोहराम और हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक पिता ने ही तीन बच्चों को गला दबाकर बेरहमी से मार डाला है. इसके बाद खुद फांसी के फंदे में लटक गया. मृत बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है. बच्चों के नाम आफरीन (12), जेबा नाज (6) और सफाउल (8 ) बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था. इसके साथ ही वह घर पर ही राशन और कपड़े की दुकान भी चलाता था. उसकी पत्नी शनिवार को ही मायके इलाज कराने गई थी. इधर घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है. किन करणो से यह घटना घटी है पुलिस मामले के उद्वेदन करने में लगी है




