Saraikela (संजीव मेहता) : होली के मौके पर हजारों लीटर नकली विदेशी शराब का निर्माण कर उसे बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी, जिसका उद्भेदन करते हुए गम्हरिया पुलिस ने लाखों रुपए के शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद किया है. पुलिस को शुक्रवार को रात करीब 10.00 बजे गम्हरिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कमलपुर थाना गम्हरिया में झरी कैवर्त के घर में काफी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखा गया है. इस सूचना का सत्यापन एवं छापामारी किया गया तो पाया गया कि ग्राम कमलपुर थाना गम्हरिया के झरी कैवर्त के घर में गोविंदा कैवर्त के द्वारा अवैध तरीके से विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है.

छापेमारी में झरी कैवर्त के घर से शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट, ढक्कन, शराब का रेपर आदि बरामद किया गया है. छापामारी में बरामद समान में -1. Budweiser Beer 650ml का 130 पेटी, 2. Bla Boom Beer 650 ml, का 01 पेटी, 3. Magic xxx RUM 7SOML 47 पेटी सहित कुल 2067 लीटर शराब का ढक्कन 5 शराब का रैपर (लेबल) 6 सिक्रेट करीब 1400 लीटर बरामद किया गया है. गम्हरिया पुलिस ने इस अवैध सामग्री को बरामद कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि मौका ए वारदात से आरोपी फरार हो गए हैं.




