
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी मौजूद रहे। इस मौके पर मोर्चा के सुप्रीमो सरयू राय ने वर्तमान झारखंड सरकार के पक्ष और विपक्ष पर जमकर गरजे। इस दौरान उन्होंने कहा की मोदी सरकार ई डी के माध्यम से भ्रष्टाचार घोटाला का उजागर करने की बात कहती है, तो ऐसे में ई डी द्वारा जिस भ्रष्टाचार की बात कह वर्तमान झारखंड सरकार को आरोपित कर रही है। उसका रिश्ता 2016 से ह उस समय रघुवर दास की सरकार ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूजा सिंघल को निर्दोष होने का क्लीन चीट दी थी। जबकि वर्तमान सरकार में पूजा सिंगल को दोषी करार देते हए जेल भेजा है। वही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सलाखों के पीछे है। ऐसे में घोटाला भ्रष्टाचार जब 2016 से चली आ रही है तो सिर्फ हेमंत सोरेन ही क्यो रघुवर दास क्यों नहीं? उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए।




