जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत न्यू रोड में सोमवार के देर शाम हुए सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आदित्य कुमार सिंह, आदित्य ठाकुर और सुमित तीनों दोस्त घर से निकले थे.

बताया जाता है कि आज आदित्य कुमार सिंह का जन्मदिन था.इस दौरान चलती बाईक से रील बनाने के क्रम में सामने से आ रही भारी वाहन के चपेट में आ गए जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें अविलंब स्थानीय वासियों ने टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह किसी दुकान में काम करता है. जबकि आदित्य ठाकुर दसवीं का छात्र है. वैसे अस्पताल सूत्रों की माने तो आदित्य सिंह की स्थिति भी बेहद नाजुक बनी हुई है




