रोहतास ( काराकाट ) : रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के फरार मध निषेध अधिनियम के अभियुक्त को काराकाट थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काराकाट थाना कांड संख्या 611/24, दिनांक 23/11/2024, धारा 30(a) बिहार मध निषेध संशोधन अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार अभियुक्त मनू पासवान, उम्र 34 वर्ष, पिता राजेंद्र पासवान, ग्राम गोरारी, थाना काराकाट, जिला रोहतास को विधिवत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना प्रभारी भागीरथ कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ की गई है तथा विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा।




