Saraikela ( संजीव मेहता) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के गजिया से पिछले दिनों सिनी के एक युवक का शव मिला था, इस मामले का आज गम्हरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बता दें कि बीते 15 मई को गजिया से बांसलीकोचा जाने वाले मार्ग से सिनी के मुरुप निवासी देवानंद प्रधान का शव मिला था. मामले का खुलासा करते हुए गम्हरिया पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया और मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में शरद महतो, प्रवीण प्रधान एवं विष्णु प्रधान शामिल है. पुलिस ने उन आरोपी युवकों के पास से मृतक का लूटा हुआ पैशन प्रो मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त कार और दो स्मार्टफोन बरामद किया है. इसकी जानकारी आज शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया की हत्या के पीछे का कारण आपसी दुश्मनी है. सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पूछताछ के बाद सभी को न्याय की हिरासत में भेज दिया गया है.




