Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावॉ एसपी को लगातार गुप्त सूचना प्राप्त हो रही है. 2 अगस्त को सूचना मिली कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है. जिसे सुरक्षा बलों के विरूद्ध इस्तेमाल करने और उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहुंचाने के प्लान है. जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 एवं एस0एस0बी0 का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए दिनांक-02.08.2025 को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया.

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-02.08.2025 को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये स्टील के कन्टेनर में रखा हुआ चावल का प्लास्टिक 05 पैकेट (बैग) में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-125 कि0ग्रा0 (प्रत्येक पैकेट 25 कि0ग्रा0) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
* अभियान दलः-
1. सरायकेला-खरसावॉ पुलिस।
2. चाईबासा पुलिस।
3. झारखण्ड जगुआर।
4. सी0आर0पी0एफ0।
5. एस0एस0बी0। शामिल थे.




