Advertisements

Advertisement
उत्पाद विभाग ने छापामारी अभियान चला कर जप्त किया भारी मात्रा में अवैध सामग्री।
सरायकेला : लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां द्वारा दिए गए निर्देश के तहत दिनांक 10.4.2024 को गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला जिला स्थित आदित्यपुर थाना अंतर्गत सपडा एवम गम्हरिया थाना अंतर्गत जम्जोरा जंगल में एवम धातकीडीह में विभिन्न चूलाई अड्डों पर अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से छापामारी की गई ।
छापेमारी के दौरान 700 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवं 50.00 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। 03 अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जाएगा।
Advertisement




