जमशेदपुर : जमशेदपुर के mgm थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त की हत्या करने के लिए जुटे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पूरे मामले को लेकर पटमदा dysp वचन देव कुजूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर तुरिया बेड़ा में छापामारी की गई जहां से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल महतो बताया और जानकारी दी कि मानगो शंकोसाई के रहने वाले उसके दोस्त कर्मा दोनों मुंबई के दादर खंडाला के लीड होटल में काम करता था वहां कर्मा में अधिकारियों से झूठा शिकायत कर राहुल को काम से हटवा दिया था, उसी के बदले स्वरूप हत्या करने के उद्वेश्य से बिहार से देसी पिस्टल लेकर आया और गोली के इंतजाम होते ही हत्या करने के फिराक में था,लेकिन वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।dysp ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व ने भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





