
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा तीन दिनों से चलाया जा रहा है एस ड्राइव के दौरान बीते दिनों लूट कांड की घटना को अंजाम देने के मामले में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर ग्रामीण सह प्रभार प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की कुछ दिनों से चलाए जा रहे एस ड्राइव के दौरान कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी जिसमें जानकारी मिली कि इनका तार 26 जून को बोडाम थाना अंतर्गत डिमना लेक के समीप डॉक्टर और उसके साथियों के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने और ऑनलाइन 24600 ट्रांसफर कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल 6 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से लूट गए तीन मोबाइल सहित 8 मोबाइल जब्त की गई।
सिटी एसपी ने बताया कि सभी अपराधकर्मी मानगों के ही रहने वाले हैं और इनमें से कुछ अपराधकर्मियों का आपराधिक इतिहास रहा है जिसकी भी जानकारी ली जा रही है सभी 7 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वही अब तक इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रो से विभिन्न कांडो में संलिप्त 40 अपराधियो को जेल भेजा जा चुका है।





