
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक 100 परिवार का एक ऐसा बस्ती जहां 60 वर्ष बाद भी बिजली पानी शौचालय का व्यवस्था नही है। जी हां ये बस्ती है बिस्टुपूर जैसे पॉश इलाके के राममंदिर के पीछे ,जहां 60 वर्ष से मजदूरी, एवं छोटे मोटे कार्य करने वालो के 25 झोपड़ी नुमा घर है जिसमे लगभग 100 सदस्य रहते है। लेकिन इतने वर्षो में ना प्रशासन और ना ही क्षेत्र के विधायक या जनप्रतिनिधि इन्हे मूलभूत सुविधा प्रदान कर पाए जिस वजह से इन परिवारों को काफी दूरी से पानी लाना पड़ता है.वही शौचालय नही होने से उन्हें खुले शौच जाना पड़ता है.जिसे लेकर समाजसेवी बच्चेलाल भगत के नेतृत्व में बस्ती वासियों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर मूलभूत सुविधा प्रदान करने की मांग की है। बच्चेलाल का यह भी आरोप है की इन बस्तीवासियों को एक ओर मूलभूत सुविधा से वंचित रखा गया है. वही राम मंदिर के सदस्यो द्वारा परेशान करने के साथ 2 सीसीटीवी कैमरा भी बस्ती के ओर लगा दिया है.जिस वजह से महिलाओं को दिनचर्या के कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बच्चेलाल ने यह भी कहा की 2018 में भी उपायुक्त को ज्ञापन दी गई थी वही शौचालय के लिए शिलान्यास भी की गई लेकिन इतने वर्षो में मूलभूत सुविधा को लेकर एक भी पहल नही की गई। बस्ती वासियों ने एक बार फिर उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर मूलभूत सुविधा देने की मांग की अन्यथा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।





