
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के आए दिन किए जा रहे, अचानक छापामारी और कार्रवाई से पत्थर उत्खनन एवं बालू माफियाओं में खौफ पसरा हुआ है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रणनीति और टीम के साथ , लगातार जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपतथी द्वारा छापामारी कर किए जा रहे। जिससे माफियाओं में खलबली मचा हुआ है। आए दिन जिले में कहीं ना कहीं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा छापेमारी किए जा रहे हैं। विगत दिनों जिले के के गौरी घाट, नीमडीह, चांडिल, आदित्यपुर, राजनगर, सहित विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रणनीति के तहत छापेमारी कर कार्रवाई की गई।जहां गौरी घाट पर अहले सुबह पहुंचकर नावों को जप्त कर नष्ट किया गया।
ईचागढ़ थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बालू लदे वाहनों को पड़कर एफआईआर किया गया। नीमडीह थाना क्षेत्र में पत्थर उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए दो जगहो से पांच पांच टन आयरन ओर जप्त कर करवाई की गई ।जिससे माफियाओं में दहशत का माहौल है। लगातार किए जा रहे जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपतथी के कार्रवाई से सरकारी राजस्व की आय में भी वृद्धि हो रही है।





