दिनारा(रोहतास) : बुधवार को दिनारा प्रखंड क्षेत्र के खनिता गांव में ब्राह्मण समाज सेवा संघ की बैठक की गई। जिसका अध्यक्षता पूर्व मुखिया ललु पाठक ने किया। तो वहीं कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत पांडेय ने की । कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्री परशुराम जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी पूजन अर्चन की गई । और उनके द्वारा बताए गए दिशा निर्देश पर चलने का निर्णय लिया गया । तत्पश्चात आयोजक मंडल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काराकाट पूर्व विधायक राजेश्वर राज समेत अन्य बुद्धिजीवियों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया । उसके उपरांत बैठक में संगठन द्वारा आगामी भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया । जिसमे मुख्य रूप से समाज को कैसे संगठित किया जाए इसपर चर्चा किया गया । बैठक में शामिल वक्ताओं ने बारी बारी से अपना विचार रखा । बताया की ब्राम्हण समाज के युवाओं को कैसे रोजगार उपलब्ध कराया इसपर ध्यान दी जायें। और ब्राम्हण समाज के प्रति लोगों की नाकारात्मक बातों को किस प्रकार से सकारात्मक तरीके से दूर किया जाए । वही नशाखोरी पर भी चर्चा की गई ।

बैठक में रोहतास जिला के दर्जनों बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए । मौके पर स्थानीय मुखिया मुरलीधर दुबे, डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र मिश्रा, नोखा पश्चिमी जिला पार्षद कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा, लोकधन तिवारी, रजनीश पांडेय, गोरखनाथ दुबे, कपिल मुनि पांडेय, प्रेम तिवारी, सतीश चतुर्वेदी, जितेंद्र दुबे, गणेश तिवारी, दिनारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, ललन तिवारी, चारोधाम मिश्रा, सुधीर कुमार पांडेय, जोन्ही पैक्स अध्यक्ष अरुण दुबे , नंद जी पांडेय,अनंत तिवारी , पिंटू तिवारी,अखिलेश तिवारी ,गुड्डू तिवारी ,श्रीकांत गिरी,रजनी कान्त तिवारी ,शेष नाथ तिवारी जकी पाण्डेय,सिद्धनाथ पाण्डेय ,अमित पाण्डेय ,रविराज तिवारी ,निखिल कुमार ,कीर्ति सागर मिश्रा , मुकेश कुमार मिश्रा ,मनीष कुमार मिश्रा, मनोज तिवारी समाज के अन्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।




