Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आकाशवाणी के पीछे भगवती होम्स के समीप बीती रात सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान नगीनापुरी निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना बुधवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है.
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच 5 सीएम- 8068 सवार पवन कुमार बुधवार देर लौट रहे थे. इसी दौरान भगवती होम्स के समीप पेड़ से टकरा गए. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पवन कुमार को टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि पवन कुमार शादीशुदा थे.
Advertisement




