जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत बीती रात टेल्को पुलिस ने दो व्यक्तियों को डेढ़ लाख मूल्य के 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसे लेकर सिटी कुमार शुभाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बीती रात टेल्को पुलिस गश्ती करते हुए जेमको बस स्टैंड के पास पहुंची, जहां स्कूटी में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, इसके बाद उन्हें खदेड़ते हुए सालगझुडी फाटक के समीप दोनों को दबोच लिया गया, जहां उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो 66 ग्राम गांजा बरामद हुई वही दोनों ने अपना नाम चंद्रशेखर कुमार सिंह बारिगोड़ा और अमित कुमार उर्फ बबलू केवल टाऊन का रहने वाला बताया।
ये दोनों काफी दिनों से इस कारोबार में संलिप्त है और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इसे बिक्री करते थे । सिटी एसपी ने बताया कि जब्त की गई गांजा की बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख आंकी गई है। पुलिस यह भी जानकारी प्राप्त कर रही है कि वे लोग कहां से और उनके अन्य साथी कौन-कौन है उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आवश्यक विभाग के कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




