जमशेदपुर : 8 दिसंबर को कमलपुर थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कंपनी में हुए डकैती की घटना का जिला पुलिस ने 72 घंटे में उद्भेदन करते हुए लूटे गए। रुपयों सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना के बारे में ssp किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी, कि 8 दिसंबर को मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिस्टल के नोक पर अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसकी सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें 7 अपराधियों की संलिप्तता पाई गई। इसी बीच गुट सूचना के आधार पर पुलिस ने तमाड़ के रंगामाटी में छापामारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें यह बात सामने आयी कि कंस्ट्रक्शन का हाईवा ट्रक चालक सनातन तांती उर्फ सोनू को वहाँ के सभी गतिविधियों के बारे जानकारी प्राप्त थी।

जिसके द्वारा अपराधियों के साथ सांठ गांठ कर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। वही इन अपराधियों के निशानदेही पर लूटे गए एक लाख 20 हजार रुपए,एक पिस्टल,स्विफ्ट कार और मोबाइल बरामद की है। जिन्हें आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




