एलबी शास्त्री सरायकेला : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में 36वां अंडर 9 बालक बालिका राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप -23 2 से 8 नवंबर को 36वां अंडर 9 बालक बालिका राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप-23 2 से 8 नवंबर तक सरायकेला के वेव इंटरनेशनल होटल में आयोजन होगा. इसकी जानकारी जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जियडा भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी और पोस्टर भी लांच किया. इसमें जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन, शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अजय कुमार, संरक्षक शंभूनाथ सिंह, और नंद कुमार सिंह शामिल थे. इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है .प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगा.यह प्रतियोगिता खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता से निकले हुए खिलाड़ी देश-विदेश में अपना, राज्य और देश का नाम रोशन करेगा.संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 11 चक्र का खेल स्विस पद्धति से खेला जाएगा. बालक बालिका वर्ग के विजेता को 50- 50 हजार रुपये, उप विजेता को 36-36 हजार रुपए और तीसरे स्थान के खिलाड़ियों को 30-30 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा. 11 से 20वें स्थान पानेवाले खिलाड़ियों को 4-4 हजार रुपए पुरस्कार मिलेगा।

June 19, 2026 1: 51 pm
Breaking
- राज्यसभा के आए चुनाव परिणाम, क्या झारखंड के राजनीतिक समीकरण पर डालेंगे असर।
- हजारीबाग में वज्रपात का कहर, तीन लोगों की हुई मौत।
- जमशेदपुर शहर में फुटपाथ हुआ गायब, दुकानदारों का है कब्जा, राहगीर चलते हैं सड़क पर, जिला प्रशासन मौन।
- नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पटमदा में जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम।
- मैडम की क्राइम मीटिंग: सुधर जाइए, वरना…
- बीच बाजार मुखिया पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप, थाना का हुआ घिराव।
- सरायकेला एसडीपीओ ने अभिजीत कंपनी से छह चोर को लोहा काटते हुए किया गिरफ्तार।
- श्री गुरुतेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट ने गुरु अर्जुनदेवजी की शहीदी दिवस पर लगाया शबील, राहगीरों की सेवा की।




