
जमशेदपुर: जमशेदपुर के स्टेट माइल रोड के एक क्षेत्र के अंतिम छोर पर बीती रात टाटा स्टील के द्वारा पानी का पाइप बिछाने के लिए बिना नोटिस के सड़क को ब्लॉक कर दिया गया ऐसे में सवेरे अचानक ड्यूटी आने जाने वाले जब कदमा गोल चक्कर से पहले पहुंचे तो अचानक सड़क अवरुद्ध देख काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं कदमां से साकची की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कारण यह था कि रात 12:00 बजे तक इस सड़क पर पूर्ण रूप से आवाजाही हो रही थी ऐसे में जब ड्यूटी जाने वाले लोग 5:00 बजे इस सड़क से आने जाने का प्रयास किया तो सड़क अवरुद्ध देख वापस लौट कर दूसरे रास्ते से जाने के लिए मजबूर हो गए एसे में कुछ लोगों का यह कहना था कि सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी नहीं होने से अब उन्हें दूसरे रास्ते से जाने पड़ेंगे एसे में ऑफिस सही समय पर नहीं पहुंच पाएंगे
वैसे अवरुद्ध सड़क स्थल पर किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं लगाया गया है कि यह सड़क कितने दिनों के लिए बाधित रहेगी ताकि लोगो को ज्यादा परेशानियों का सामना नही करना पड़े




