पटना (उमेश कुमार) : बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदल गई है, सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया और अगले सीएम बनेंगे सम्राट।बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक युग का अंत हो गया है. नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है.
इस फैसले ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी है क्योंकि नीतीश कुमार दशकों से राज्य की सत्ता के केंद्र बिंदु रहे हैं. उनके इस्तीफे के बाद पटना की सड़कों से लेकर दिल्ली के गलियारों तक अब सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, परंतु इस पर भी विराम अब लग गया है क्योंकि अगला सीएम बिहार के सम्राट चौधरी होने की घोषणाएं कर दी गई है।

नीतीश कुमार ने पहला बयान दिया है, कहा- नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन. अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी. उन्होंने कहा हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया और अब नई सरकार आगे भी अच्छा काम करेगी. बिहार की बदलती तस्वीर राजनीतिक प्रशासनिक रूपरेखा एक नए विकास की रेखा खींचेगी।




