बिहार : बिहार के सहरसा में देर शाम अपराधियों ने मचाया तांडव, एक युवक को गोलियों से छलनी कर उतारा मौत के घाट। बिहार मैं अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि कहीं लूट तो कहीं हत्या की वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
शहर के मीरा टॉकीज रोड पर शुक्रवार देर शाम गोलियों की तरतराहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान विद्यापति नगर के फकीर टोला निवासी छोटू मिश्रा, पिता जागेश्वर मिश्रा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में छोटू मिश्रा को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जख्मी युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद देर रात तक पुलिस और जांच टीम मौके पर जांच में जुटी रहीं।

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी जांच की। वहीं पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से करीब एक दर्जन गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रह




