जमशेदपुर : 23 अक्टूबर बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा से नाराज विकास सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ,वही आजाद समाज पार्टी से काशिफ राजा ने जमशेदपुर पश्चिम से नामांकन भरा। बता दे की पिछले दिनों भाजपा में टिकट बंटवारे में परिवारवाद सामने आने और जदयू से सरयू राय को उतारे जाने पर विकास सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का घोषणा कर दी थी इसी के तहत 23 अक्टूबर को विकास सिंह ने उपायुक्त कार्यालय में नामांकन पर्चा भरा इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के द्वारा टिकट बंटवारे में परिवारवाद को सामने लाने और दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता की दबंगता और विकास से दूर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली है, इसे लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों और पत्नी को अकेले जीने की सीख दे दी है क्योंकि वह एक ऐसे नेता के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं जो कांटो भरा रास्ता है इसलिए वे अब अपना नाम विकास सिंह नहीं बल्कि विकास सिंह गुलाम रखने जा रहे हैं ताकि जमशेदपुर पश्चिम को ना चाचा ना बेटा, एक सेवा का गुलाम मिले।

![]()
वही आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे काशिफ राजा ने कहा की 24 वर्षों में ना कांग्रेस न बीजेपी झारखंड की स्थिति को नहीं बदल सकी विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगा है जमशेदपुर पश्चिम में नेता के खिलाफ बोलने वाले को डराया धमकाया और जेल भेजा जाता है वही साफ-सफाई नाम मात्र की है कचरा और गंदा पानी घरों में प्रवेश कर जाता है शिक्षा के नाम पर एक भी विश्वविद्यालय मानगो क्षेत्र में नहीं है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी जमशेदपुर के पश्चिम सहित झारखंड में 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है ताकि सत्ता में आते ही झारखंड में विकास की लहर दौड़ सके।





