Saraikela (संजीव मेहता) : मंगलवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के आवाहन पर हेमंत सरकार की कुनीतियों और जनविरोधी कार्यशैली के खिलाफ सभी मंडल अध्यक्षयों के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पर जनाक्रोश रैली का आयोजन हुआ. इस रैली के माध्यम से भाजपाईयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया जिसका मुद्दा था- भ्रष्टाचार की चरम स्थिति, कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफल, बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का अभाव, अवैध खनन — बालू, पत्थर, कोयले की लूट, युवाओं को निगलती बेरोजगारी.

राशन कालाबाजारी और नहीं मिल रहे उपभोक्ताओं को राशन को लेकर उपस्थित सभी वक्ताओं ने इस मुद्दे पर गर्म जोशी से अपनी बातें रखी और प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरियाअभय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए भी राशन कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। इस रैली में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में शैलेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरेकृष्ण प्रधान, सुनीता मिश्रा संतोष तिवारी धर्मनाथ शर्मा अनीशा सिन्हा आदि. नेताओं ने आहवान करते हुए कहा कि हम सभी निष्ठावान व देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने आज समय पर पहुँचकर इस संघर्ष में सक्रिय भागीदार निभाई. उन्होंने कहा कि हमारे कदम सिर्फ रैली में नहीं चलते, बल्कि झारखंड के भविष्य के लिए उठते हैं.




