जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया, हालांकि इस हादसे में दोनो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार स्टेशन से सवारी लेकर टेंपो चालक मल्लिक पोद्दार साकची जा रहा था ऑटो में चालक सहित 5 लोग सवार थे। टेंपो जैसे ही NML कंपनी के समीप इंदर सिंह बस्ती के पास बंपर में धीमा हुआ तभी पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा रहा सकता है कि टेंपो पलटते हुए 10 फिट दूर सड़क किनारे नाले में जा गिरी यह देख अफरातफरी मच गई और घंटों आवाजाही बाधित रही।

इधर घटना के बाद कार चालक कार लेकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे राहगीरों ने धड़ दबोचा, इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंचकर कार चालक को थाना ले गई, वहीं क्रेन के माध्यम से नाले में गिरी टेंपो को बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त थाना ले जाया गया। इधर लोगों को तब हैरानी हुई जब इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद टेंपो में सवार किसी को भी खरोंच तक नहीं लगी और सवारी दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को चले गए। वही थाना में टेंपो चालक के मुआवजे की मांग पर कार चालक ने हामी भरी है जिससे दोनों के द्वारा किसी प्रकार के शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।




