Saraikela (संजीव मेहता) : बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की है. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी है.

बता दें कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है, इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है. अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाने और लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी. जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है.प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी एवं सुरेश धारी मुख्य रूप से शामिल थे.




