सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मार्शल फैक्ट्री दुबराजपुर में 8 जनवरी को लगभग रात्रि 8-9 बजे अवैध बालू लोड ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक प्रदीप मांझी की मौके पर ही मृत्यु हो गई । दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक लाश को छुपा कर, पुलिस को जानकारी नहीं देकर चालक के घर का सीधी ले गया। प्राप्त सूत्रों एवं ग्रामीणों के अनुसार अवैध बालू लोड ट्रैक्टर लगभग रात्रि 8-9 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की बात सुनकर ट्रैक्टर मालिक तापस मंडल घटनास्थल पर आकर ट्रैक्टर को छुपा दिया एवं चालक का लाश उठाकर चालक के गांव को सीधी ले गया। काशीडीह में चालक के भाई से बातचीत किया और लाश को अंतिम संस्कार करने को कह दिया । जैसे ही मामले की जानकारी चौक थाना प्रभारी बजरंग महतो को सूचना मिली , त्वरित कार्रवाई करते हुए लाश को जप्त किया गया एवं पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला अस्पताल भेज दिया गया।

चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि चालक के परिजन के अनुसार मामला दर्ज होगा। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि अवैध बालू रोकना और विभागों का भी काम है। कैसे गाड़ी ,बालू के चालक ,चलाता है, लगता है कि रोकने पर मार ही देगा।बालू माफिया की पहुंच इतनी बड़ी है कि पुलिस भी कार्रवाई करने से डरती हैं। ऐसे में एक गरीब परिवार के बेटे का मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर नहीं हो पाया हैं ।अवैध बालू माफिया की चांदी हो रही है। वहीं सरकार को प्रतिदिन लाखों रूपयो का राजस्व नुकसान हो रहा है। देखना अब यह है कि बालू माफियाओं के दबाव में क्या एफआईआर नहीं होती है, या यूं ही परिवार को समझा कर बालू माफिया अपने प्रतिदिन की तरह आगे भी चांदी करते रहेंगे। इस पूरे मामले पर जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां ,डीआईजी कोल्हन एवं वरीय पदाधिकारीयों से संपर्क करने का प्रयास किया गया । परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया।





