Advertisements
सरायकेला: (संजीव मेहता) : उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अगस्त, 2025 को सरायकेला थाना अंतर्गत नया पुलिया क्षेत्र में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु औचक निरीक्षण किया गया.
Advertisement

निरीक्षण के दौरान नया पुलिया के समीप एक ट्रैक्टर वाहन को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पाया गया. उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सरायकेला थाना में सुपुर्द किया गया है. जिला खनन पदाधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा. इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
Advertisement




