Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार की शाम आदित्यपुर,आर आई टी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारीं एवं पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, गुणवत्तातपूर्ण अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा लंबित काण्ड/वारंट//इश्तेहार/कुर्की के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बता दें कि एसपी को इन तीनों थाना क्षेत्र में अवैध व्यापार एवं लंबित मामलों के निस्तारण में लगातार शिकायतें मिल रही थी.

Advertisement
एसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाए रखने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया है. इस दौरान तीनों थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा.
Advertisement




