Advertisements
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना व्यवसाय किस तरह बेहतर कर सके इसे लेकर इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स का जमशेदपुर में शुभारंभ किया गया।इसे लेकर कृष्ण कुमार खरिया ने जानकारी दी कि इस आईएसीसी का उद्देश्य जमशेदपुर और आदित्यपुर सहित पूरे झारखंड के उद्यमियों को अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में अपनी भागीदारी बढ़ाना है।
Advertisement

इसे लेकर प्रत्येक महीने 2 से तीन सत्र में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 8 महीने तक निःशुल्क प्रदान किया जाएगा,ताकि उद्यमी अपना उत्पादन अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुणवत्ता युक्त प्रस्तुत कर सके।इसे लेकर देश एवं विदेश के प्रशिक्षक के माध्यम से इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
Advertisement




