जमशेदपुर : आखिर जिला प्रशासन के नींद टूट ही गई। साकची स्टेट महल रोड में ट्रैफिक पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा वाहनों को जप्त कर स्ट्रेट माइल रोड को जाम से मुक्त कराने का प्रयास किया है।बता दे कि पिछले 2 महीने पूर्व से एसडीओ के द्वारा सिर्फ जुबली पार्क गेट के समीप से ही नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी,लेकिन मीडिया के माध्यम से लगातार स्टेट माईल रोड के पत्ता मार्केट और साकची गोल चक्कर के ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के समीप कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का लगातार संज्ञान दिया जा रहा था। आखिर देर ही सही डेढ़ महीने बाद ट्रैफिक पुलिस साकची के इंस्पेक्टर शंकर कुमार के द्वारा पत्ता मार्केट के दोनों छोड़ पर लगने वाली दो पहिया वाहनों के खिलाफ करवाई की, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई, इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहनों को जप्त कर थाना ले गई।

इस कार्रवाई को लेकर इंस्पेक्टर शंकर कुमार ने बताया कि सड़क किनारे वाहन नहीं लगाने के लिए कई बार अभियान चला कर जानकारी देने के बावजूद वाहन मालिक सड़क पर ही गाड़ियां लगा देते थे जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिसे लेकर आज वाहन जब्त कर हजार रुपया का फाइन काटा जाएगा ।वही उन्होंने कहा कि सिर्फ दो पहिया वाहन ही नहीं, बीच सड़क पर पैसेंजर के लिए टेंपो खड़ी करने और चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी चलान चिपका कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को भी सचेत करते हुए कहा कि वे वाहन लगाने वालों को मना करें, अन्यथा उन दुकानदारों को खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।बहरहाल देर ही सही ट्रैफिक पुलिस के इस कार्रवाई से स्टेटमेंट रोड की सड़के चौड़ी दिखने लगी है और परिचालन भी बिना बाधित होती दिख रही है।




