Advertisements

Advertisement
गिरिडीह:- गिरिडीह के बगोदर बाजार में सुबह-सुबह अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते फिरते देखे गए। कोई पानी के बाल्टी उठाकर दौड़ रहा था, तो कोई ड्रम जार लेकर दौड़ रहा था। लोग समझ पाते तब तक कई दुकान जलकर खाक हो गए।
बगोदर बाजार में आज गुरुवार की सुबह आग लगने से चारों तरफ चीख पुकार मच गई । घटना में लगभग दुकानें पूरी तरह जल गईं और उसमें रखे सामान भी जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब जा कर आग पर काबू पाया गया । बताया जा रहा है कि सभी दुकानों को मिलाकर करीब 35 लाख रुपये के समान जल गए हैं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, कोई शार्ट सर्किट तो कोई कुछ और बता रहा है वास्तविक अभी पता नहीं चल पाया है । घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंची हुई हैं।
Advertisement




