
उलीडीह थाना पुलिस को नशीला पदार्थ और अवैध हथियार बरामद करने में बीती रात सफलता पाई है। जिसे लेकर सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी की लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा अपराध के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।इसी के तहत चेकिंग के दौरान शाम में गुप्त सूचना मिली कि आदिवासी क्लब बड़ा लाइट के पास एक युवक ब्राउन शुगर बिक्री कर रहा हैं। जहां छापामारी करने पर सूरज कुंटिया नामक युवक भागने लगा।जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा जिसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक पिस्तौल बरामद की है।वही दूसरी ओर देर रात्रि शर्मा लाइन शिव मंदिर के पास गांजा की तस्करी करने की सूचना मिली।
जहां पर भी छापामारी करने पर सागर मजूमदार के पास से 370 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनो को पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक विरासत में भेज दिया गया।




