एक महीने से डिमना बस्ती में पानी नही मचा हाहाकार।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

इस गर्मी में मानगो के डिमना बस्ती में लगभग एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगो के बीच हाहाकार मच गया है। लोग बस्ती से लगभग पांच किलोमीटर दूर डिमना झील से पानी लेकर अपना दैनिक कार्य कर रहे हैं। रोज कमाने खाने वाले पानी के वजह से ड्यूटी नही जा पा रहे है।महिलाओ और बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बस्ती में रहने वाले लोगों को किसी ने जानकारी दी थी कि आज सुबह 6:00 बजे टैंकर से पानी दिया जाएगा।जिसे लेकर लोग इंतजार कर रहे थे।लेकिन टैंकर नही आने पर लोग अक्रोशित हो गए।

Advertisements

महिलाओ का कहना था की वे लोग रोज खाने कमाने वाले है। आर्थिक रूप से सक्षम नही है,की पानी खरीद सके ,पानी के वजह से वे ड्यूटी नही जा पा रहे है।लोगो में पानी को लेकर क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता से खासे नाराज है। व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो बस्ती वासी डेगची बाल्टी लेकर मंत्री के घर।का घेराव करेंगे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours