Advertisements
Advertisement

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कांड्रा थाना का निरीक्षण करने पहुंचे । जहां उन्हें सलामी दी गई। उन्होंने थाना में लंबित मामलों सहित सभी गतिविधियों की जांच की साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का दिया निर्देश, थाना प्रभारी अंजनी कुमार को दिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों/वारंट/इश्तेहार/कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन, वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अड्डाबाजी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Advertisement




