
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारी को समय पर योजनाओं को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। सभी उपस्थित कर्मचारियों पदाधिकारी को साफ शब्दों में चेताया है कि समय पर योजनाओं को हर हाल में पूरे,वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसी भी हाल में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार द्वारा लगातार जिले के विभिन्न प्रखंडों में औचक निरीक्षण कर योजनाओं के कार्यों के समीक्षा किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों, पदाधिकारीयो, में दहशत फैला हुआ है।
उप विकास आयुक्त ने साफ शब्दों में कर्मचारियों पदाधिकारीयो को हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी हाल में कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कार्य नहीं समय पर पूरा करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिससे कर्मचारीयो पदाधिकारीयो में हड़कंप मचा हुआ है।




