
जमशेदपुर: ट्रैफिक और विधि व्यवस्था को लेकर अब एसएसपी कौशल किशोर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र में पार्किंग के कारण सड़क जाम नहीं होना चाहिए।इसे लेकर वे प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को इसकी समीक्षा करेंगे और कोताही बरतने वाले प्रभारी पर कार्रवाई भी करेंगे। इसे लेकर एसएसपी ने बताया कि शहर के विभिन्न थाना अंतर्गत उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। जहां अवैध पार्किंग के कारण सड़क जाम की स्थिति बन जाती है। इसमें सबसे ज्यादा बिष्टुपुर और साकची थाना क्षेत्र में ऐसी स्थिति अक्सर देखने को मिलती है । एसएसपी ने कहा कि उनके विभाग में ब्रेथ एनालाइजर और दो स्पीड गन मौजूद है, स्पीड गण के माध्यम से उन वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी जो तेज गति से वाहन चलाया हो इसका उपयोग अधिकतर हाइवे रोड में की जाएगी।
वहीं सभी थाना में ब्रेथ एनालाइजर प्रदान की गई। जिससे नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी की वर्तमान में शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के हाईवे में सड़क हादसे ज्यादा होती है,इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारी को हादसे के अन्य बिंदुओं पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। ताकि सड़क हादसे की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।इसे लेकर एसएसपी खुद प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को सभी थाना प्रभारी से इन विषयों पर समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें दोषी पाए जाने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई भी की जाएगी।





