Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिद्धगोडा सूर्य मंदिर कमिटी भव्य रूप से सावन महोत्सव का आयोजन करने का रही है। प्रेस वार्ता कर कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी की 5 अगस्त को जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।जिसे लेकर सुबह बारीडीह बस्ती स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर हरी मंदिर में श्रद्धालु जुटेंगे।जहां से सभी कलश लेकर पैदल सिद्धगोडा सूर्यमंदीर पहुंचेंगे।
वहां शिवलिंग में सभी जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे वहीं इस वर्ष कमिटी की ओर से शंख मैदान में 12 लिंग ज्योति स्थापित करेंगे जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।





