
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा में फुटबॉल टूर्नामेंट में हुए झगड़े के बाद ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू ने जंबू अखाड़ा के बंटी सिंह के घर पर पथराव कर दिया वहीं महिलाओं के साथ मारपीट भी की इस घटना में एक युवक घायल हो गया जिसके बाद बंटी सिंह और बस्ती वासियों ने सीतारामडेरा थाने में जमकर हंगामा किए।घटना के बारे में बताया जाता है की भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जहां बंटी सिंह और अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उस दौरान कमलेश के समर्थको ने कुछ युवकों से कहासुनी करने लगे जिसे लेकर आयोजन कर्ताओ ने बीच बचाव कर मामला को शांत करा दिया था। टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद कुछ युवक बंटी सिंह के घर के पास खड़े थे। इसी बीच कमलेश साहू के कुछ लड़के वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे जिसे बंटी ने शांत करा दिया था।लेकिन कुछ देर बाद रात में कमलेश साहू अपने कुछ युवकों के साथ पहुंचा और बंटी सिंह के घर पर पथराव करने लगा।
इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए गए वही हरिजन बस्ती के रहने वाले मयूर नाथ मुखी का बेस बैट से मारकर पैर तोड़ दिया गया इधर गुसाए लोगो ने पथराव कर रहे कमलेश कों बंधक बना लिया।जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगो के चंगुल से छुड़ा कर साथ ले गई वही गिरफ्तारी और करवाई की मांग को लेकर घंटो थाना में लोग हंगामा। करते रहे जिन्हे किसी तरह शांत कराया गया।





