
राँची : जमीन घोटाले के आरोप में पांच महीने जेल में बंद रहने के बाद हेमंत सोरेन को ज़मानत मिली. अब खबर है कि एकबार फिर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बन सकते हैं. आज मुख्यमंत्री आवास में हुई इडी गठबंधन के विधायकों के साथ हुई बैठक में, उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार नेता चुन लिया गया हैं. माना जा रहा हैं कि आज शाम राजभवन हेमंत जा सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.सूत्रों के हवाले से ये भी खबर हैं कि मौज़ूदा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कों पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि, वह क्या होगी अभी इसपर कुछ भी साफ नहीं हैं. ऐसी खबर है कि उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. फिलहाल, अभी इन सारी चीज़ों की आधिकारिक ऐलान होना बाकी हैं.अभी झारखण्ड के राज्यपाल झारखण्ड से बाहर हैं. लिहाजा उनके देर शाम तक लौटने की खबर हैं. उनके आने के बाद एकबार फिर झारखण्ड की राजनीति में एक नई सरगर्मी देखने को मिल सकती हैं।
आपको मालूम हो कि इसी साल 31 जनवरी को बड़गाई के जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन को जाँच एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार किया था.जिसके बाद हेमंत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था . इसके बाद सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन को झारखण्ड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया. अभी हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में उनकी सीधी भूमिका नहीं रहने की बात कहीं और इस बिनाह पर हेमंत सोरेन की रिहाई 28 जून को हुई. कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दिया है .अब अगर हेमंत सीएम बनते हैं तो इस कार्यकाल में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शिवपूजन सिंह





