
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर गम्हरिया कपाली के विख्यात गौरी बालू घाट पहुंचकर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने अहले सुबह-सुबह टीम के साथ छापामारी की । जिसे देख माफियाओं में हड़कंप मच गया और सभी गिरते भागते देखे गए । जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी द्वारा तड़के सुबह-सुबह बालू माफियाओं के विरुद्ध गौरी घाट पर छापामारी कर बडी कार्रवाई की गई। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप और कोहराम मचा हुआ है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने नदी में घुसकर नाव जप्त कर नाव को डिस्ट्रॉय कर, खत्म करते हुए कार्रवाई की। इस दौरान चांडिल सीओ, पॉल्यूशन विभाग, मैनिंग और कपाली थाना मुस्तैद रही। बालू माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के बालू माफियाओं में दहशत और हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि लगातार छापामारी अभियान अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे है। विगत कुछ दिन पहले ही नीमड़ीह थाना क्षेत्र के दो जगहो पर छापामारी कर पांच-पांच टन आयरन ओर जप्त किए गए हैं, इसके ठीक कुछ दिनों पहले ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। लगातार टीम बनाकर छापामारी की जा रही है ,और यह छापामारी लगातार जारी रहेगी। जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान न हो ,और अवैध उत्खनन पर लगाम लगाया जा सके। इसके लिए लगातार अवैध उत्खनन और माफियाओं के विरुद्ध अभियान की कार्रवाई जारी रहेगी।






