
जमशेदपुर: पिछले कुछ महीनो से जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी घटना हो रही थी। जिसे लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के दिशा निर्देश पर एक टीम घटित की गई थी। जिनके द्वारा लगातार जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी।इसी दौरान पिछले दिनों एमजीएम अस्पताल में कई दिनों से मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।जिस पर वहां के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय थाना की पुलिस नजर रखी हुई थी।इसी बीच दो व्यक्ति सुरक्षा कर्मियों के हफ्ते चढ़ गया। जिससे पूछताछ में स्वीकार किया की उन लोगों ने ही वाहन की चोरी कर रहे थे। जिनका नाम प्रदीप महतो और दुर्गा महतो है,जो गम्हारिया के रहने वाले हैं।उसके बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उन लोगों ने स्वीकार किया कि आदित्यपुर सहित जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी किए गए मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी दी।
इस मामले को लेकर डीसीपी सुधीर कुमार ने साकची स्थान में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी की गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा स्वीकार करने एवं उनके निशानदेही पर चोरी के12 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद वे लोग कुछ दिनों तक अपने पास ही रखते थे।उसके बाद उस मोटरसाइकिल को पश्चिम बंगाल से सटे सरायकेला निमडीह क्षेत्र के रहने वाले भजोहरी महतो को दे देते थे। जिसके बाद वह बंगाल क्षेत्र में बिक्री कर देता था।उन लोगों ने यह भी बताया कि वे लोग अधिकतर मोटरसाइकिल की चोरी हीरो या हीरो होंडा कंपनी के ही करते थे ताकि बिक्री करने के बाद उन्हें उचित पैसा मिल जाए।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।




