
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी जमालपुर में 18 वर्षीय युवक, कुलदीप ठाकुर, को उसकी प्रेमिका के भाई ने सूत्रों के अनुसार चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कुलदीप गम्हरिया बलरामपुर का निवासी था और उसकी प्रेमिका सतबहनी की थी। डेढ़ साल पहले दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके बाद वे अलग हो गए थे। रविवार को प्रेमिका के परिवार वालों ने बातचीत के लिए कुलदीप और उसके परिजनों को बुलाया। बातचीत के दौरान प्रेमिका के परिजनों ने अचानक हमला कर दिया और प्रेमिका के भाई ने कुलदीप पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे
बुरी तरह घायल कुलदीप को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
वही थाना प्रभारी नितिन कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रहे हैं।




