
जमशेदपुर : जमशेदपुर को बिरसानगर थाना अंतर्गत बस्ती नदी किनारे रहने वाले एक व्यक्ति की उसके ही साथी ने जून तीन चार की रात्रि को पत्थर और डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी।इसकी जानकारी दूसरे दिन काफी समय बाद पुलिस को हो पाई थी। इसका कारण है कि 4 जून को पूरे देश सहित जमशेदपुर में भी चुनाव की मतगणना हो रही थी।इसी बीच बस्ती के कुछ लोगों ने नदी किनारे जाने के दौरान उस घर में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी।इसके बाद उसके बस्ती वासियों ने घर मालिक सुसेन महतो को जानकारी दी।जिसकी सूचना पर बिरसानगर पुलिस घटना स्तर पर पहुंची।पुलिस के अनुसार जिसकी हत्या हुई है, उसका नाम राजू है और उस घर में उसके साथ ही रहने वाले मनोज कुमार उर्फ रामन्चु उर्फ नेपाली ने ही उसकी हत्या की।जांच में खुलासा हुआ कि मृतक मनोज कुमार अयासी किस्म का व्यक्ति था।वह अपने साथी मनोज कुमार की पत्नी और उसकी बेटी पर ही नियत खराब कर रहा था। जिसे लेकर कई बार दोनों के बीच अनबन भी हुई।
घटना कि रात भी दोनों बैठकर शराब का सेवन किया। जिसके बाद नशे के हालात में एक बार फिर मृतक ने इस बात को दोहराने लगा। इसके बाद आक्रोश में आकर नेपाली ने घर में रखे डंडे और ईठ से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी,और वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नेपाली को बीते दिन गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद उसे नाययिक हिरासत में भेज दिया गया ।




