Advertisements

Advertisement
सरायकेला खरसावां : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में लगी आग, जिसमें सात मजदूर जख्मी हो गए। इन घायलों को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।आगलगी के असली कारण का पता अभी तक लगाया नहीं जा सका है,लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना है। इस घटना में आदित्यपुर स्थित झारखंड अग्निशमन से आए दो दमकल गाड़ियों ने आग को नियंत्रित किया।
मशीनों में भीषण आग लगने के संकेत थे, जिसकी सूचना के बाद अग्निशमन टीम आगे आई और आग को बुझाने में सफल रही।
Advertisement




