
जमशेदपुर: उभरते हुए लोकहित अधिकार पार्टी से जुझारू कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने जमशेदपुर सीट से नामांकन किया है।बता दे कि मनोज गुप्ता पूर्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आजसू पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किए हैं।इतना ही नहीं आजसू पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे लेकिन समाज सेवा को लेकर उनका जुनून इन दोनों पार्टियों से अलग करते हुए उभरते हुए लोक हित अधिकार पार्टी ने मनोज गुप्ता की जुनून को सम्मान करते हुए उन्हें जमशेदपुर सीट से खड़ा किया है।इस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पूरे 14 सीट पर अपने उम्मीदवार को मौका दी है।मनोज गुप्ता ने अपने दावे को लेकर कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार और जमशेदपुर संसदीय सीट में भाजपा के उम्मीदवार बावजूद 10 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं टूटी-फूटी सड़के वही गंदा पानी पीने को मजबूर वही खस्ताहाल तालाब और स्वास्थ्य का क्षेत्र में कुछ भी पहल नहीं हुआ है।
अगर छोटी सी भी बीमारी हो तो उसके लिए कई किलोमीटर चलकर जमशेदपुर के सरकारी अस्पताल एमजीएम में आना पड़ता है,जो अपनी व्यवस्था खुद बयां करती है। एसे में वह इन सब मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और बताएंगे कि आखिर 10 साल में आपका जनप्रतिनिधि ने और पार्टी ने क्या कार्य किया।




